प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के कुढ़वा पंचायत के चकहैदर एवं बेलसंडी पंचायत के नया टोल में भाकपा माले के तीन शाखाओं का सम्मेलन एवं पुनर्गठन प्रखंड कमिटी सदस्य बौएलाल साह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ एवं तीनों शाखाओं में क्रमशः अर्जुन राम,विकास राम एवं रामकरण साह शाखा सचिव चुने गए। सम्मेलन में दो मार्च को पटना के गांधी मैंदान में बदलो बिहार महाजुटान में इस तीनों शाखाओं से बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव लिया गया वहीं स्थानीय स्तर पर गरीबों को आय प्रमाण पत्र निर्गत करने,बास्तगित पर्चा देने, आवास विहीन परिवारों का नाम आवास सूची में दर्ज करने,प्रखंड अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र से प्रति माह तीन हजार रुपये घूस लेने, मध्यान्ह भोजन प्रभारी द्वारा प्रत्येक विधालय से प्रतिमाह निर्धारित राशि लिए जाने आदि समस्याओं पर रोक लगाने को लेकर दस मार्च को प्रखंड मुख्यालय पर धरना में शामिल होने का प्रस्ताव लिया गया। सम्मेलन में दर्जनों पार्टी सदस्यों ने भाग लिया।



