प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय जर्नादनपुर में बाल संसद चुनाव वैलेड पेपर के द्वारा संपन्न 13 को होगी मतगणना। विशेष जानकारी देते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक धीरेंद्र कुमार धीरज ने बताया कि हर वर्ष हमारे विद्यालय में बाल संसद का चुनाव कराई जाती है। आपको बताते चले की प्रधानमंत्री के पद पर तीन उम्मीदवार, शिक्षा मंत्री के पद पर पांच उम्मीदवार ,खेल मंत्री के पद पर सात उम्मीदवार सहित 14 पदों पर इस बार 27 उम्मीदवार अपना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस चुनाव के माध्यम से बच्चों के द्वारा लोगों को संदेश दे रहे हैं कि वो भी अपना मत का प्रयोग करें, ताकि आगामी चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ सके। मौके पर कुंदन कुमार,संतोष कुमार, राजकुमार, नेत्रा रंजन, पिंकी कुमारी, एजाज अहमद आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।



