करगहर रोहतास/Etv News 24/मैनुद्दीन आलम
थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडीहां गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से उस समय गूंज गया । जब सिंचाई करहा दखल करने के विवाद में दो पक्षों में गोलियां चलने लगी । इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बसडीहां गांव के बधार में उसी गांव के वीरेंद्र चौधरी सहित एक दर्जन लोगों द्वारा सिंचाई करहा को खेत में मिला कर पटवन का कार्य बाधित कर दिया गया है । जिसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से कई बार की गई है । लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । बुधवार को उक्त लोगों द्वारा समीप के विनोद चौधरी के निजी खेत में मेड़ बनाने लगे । विरोध करने पर दोनों ओर से में तू- तू ,मैं- मैं और गाली गलौज हुई । ग्रामीणों ने दोनों को अलग कर दिया लेकिन देर शाम इस मामले को लेकर दोनों पक्षों मेहता नाम की स्थिति उत्पन्न हो गई । दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए । मारपीट के बाद गोलियां चलने लगी । आधा दर्जन चक्र चली गोलीबारी में वीरेंद्र चौधरी का पुत्र शिवम पटेल गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जिसका इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है ।थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष से आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है । जिसके आलोक में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।



