डेस्क न्यूज/बिहार/Etv News 24
निगरानी ब्यूरो की तरफ से बताया गया है कि पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस सं-3/25 दर्ज की गई है।इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर आरोपी इंजीनियर के चार ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधानी गांव, पटना के रूपसपुर थानाक्षेत्र के वेदनगर, पुनाईचक स्थित फ्लैट और पुल निर्माण निगम स्थित कार्यालय की तलाशी ली जा रही है।तलाशी देर रात तक चलने का अनुमान है।



