मुंगेर/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
मुंगेर के जमालपुर में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर एक घर की छत की सेंटरिंग में पानी डाल रहा था, तभी तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के केशोपुर नक्कीनगर की है।मृतक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 30 उत्तरी टोला फरीदपुर निवासी संजय पंडित के पुत्र सोनू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सोनू नवनिर्मित मकान के दीवार में एक अन्य मजदूर के साथ पानी देने पहुंचा था। तभी ये घटना घटी।



