प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड 10 में अग्निकांड का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री सरवन कुमार व स्थानीय विधायक सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कैंप लगाकर अग्नि पीड़ितों के बीच सरकार द्वारा आपदा विभाग से मिलने वाली सहयोग राशि के 20-20 हजार के चेक प्रति 26 परिवारों वितरण किया। सांसद ने कुछ परिवारों को चेक का वितरण कर चली गई थी। बचे हुए परिवारों के बीच दोनों मंत्री ने वितरण किया मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार अचल पदाधिकारी शशि रंजन कुमार मुखिया गंगा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद से। श्री हजारी मंत्री ने एक एक अग्नि पीड़ित के घरों का जायजा लिया। काफी दुख प्रकट करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जो भी सहायता होगी उसे दिलवाने का भरोसा दिलवाया। साथ रेड क्रॉस के द्वारा अग्नि पीड़ित के बीच राहत सामग्री को दिलवाने का भरोसा दिलाया।



