प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने विगत 1 अप्रैल 2024 को थाना क्षेत्र के ससुरी स्थित पेट्रोल पंप पेट्रोल लूट मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त को कांड के अनुसंधान कर्ता अपर थाना अध्यक्ष मोहम्मद मोहम्मद शब्बीर खान ने बताया कि इसके पूर्व तीन अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत् थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप 4 लाख की लूट हुई थी।



