प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
दोनों थाना क्रमश कल्याणपुर चकमेहसी परिसर में रविवार को आगामी दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शांति समिति का बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के 35 स्थान पर पूजा 6 स्थान पर रावण वध 6 जगह से कलश यात्रा निकली जाएगी ।चकमेहसी थाने में अपर थाना अध्यक्ष मोहम्मद साबिर खान की अध्यक्षता में अंचल पदाधिकारी शशि रंजन की उपस्थिति में विभिन्न पूजा समितियां के प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने आगामी पर्व गरिमा पूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की ।जिसमें सीओ शशि रंजन ने कहा कि दुर्गा पूजा सामाजिक और धार्मिक आस्था का पर्व है ऐसे में सभी वर्गों के जिम्मेदारी है कि इस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न किया जाए थाना अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पूजा पंडाल में विधि सुरक्षा व्यवस्था व आवश्यक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए पुजा पंडाल में पूजा कमेटी की ओर से सीसीटीवी कैमरा फायर सेफ्टी उपकरण बिजली की तारों की कॉपर करना सहित विभिन्न पूजा समिति के द्वारा पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा उपकरण लगाने का निर्देशित किया वही 10:00 बजे रात के बाद तेज धोनी प्रदूषण प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में मुखिया चंदन कुमार राधा देवी राघवेंद्र यादव भोला राय सरपंच दिलीप ठाकुर चंद्रप्रकाश गुड्डू पूर्व प्रमुख इफ्तिखार अहमद पूर्व मुखिया रंजन चौधरी नूनू पांडे रामबाबू महतो दर्जनों लोग जगह-जगह मौजूद थे।



