समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नदियों के जल स्तर में अचानक वृद्धि को लेकर पानी का फैलाव चारों तरफ हो जाने से आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे के कार्य प्रभावित हो गए हैं। शिवनंदनपुर बूढ़ी गंडक नदी में हो रहे पुल निर्माण कार्य में लगी मशीनो के पुर्जो में पानी लग जाने से अधिकतर मशीन खराब हो चुकी हैं कुछ नष्ट भी हो गई है। सिलौट घाट खड़ी मशीनरी के साथ निर्माण सामग्री पानी में बह गई। जलस्तर सामान्य होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू करना एक बड़ी समस्या कार्य करने में होगी। पानी के फैलाव के कारण एक्सप्रेसवे के निर्माण में देवी होने की संभावना जताई जा रही है। निर्माण कार्य के लिए राखी सामग्री बालू की टीचर सब पानी की भेंट चढ़ चुका है । इतना ही नहीं बागमती व अधवारा समूह की नदियों में हो रहे पूल निर्माण कार्य में भी ग्रहण लग चुका है। बागमती के नेताम, शेरनिया अम्माडीह सिंहवाड़ा व रामपट्टी दर्जनों साइट के आसपास पानी फैल गया है जिसके कारण डंपरों के आने जाने पर ब्रेक लग गया। ऐसी स्थिति में समय पर दरभंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य पूरा करने में संभव नहीं लगता। आमस को नदियों के बाढ़ से जल का फैलाब हो जाने से काफी छती होने की संभावना लग रही है।



