करगहर रोहतास /Etv News 24
स्थानीय बाजार में स्थित सासाराम चौसा पथ के दोनों किनारे अतिक्रमण से प्रतिदिन घंटों जाम की समस्या बनी रहती है । शुक्रवार की शाम लू लगने से पीड़ित एक व्यक्ति को सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया लेकिन एक घंटा जाम में फंसने की वजह से मरीज की मौत हो गई । इस घटना को लेकर बाजार में ऑफर आता फ्री का माहौल कायम रहा । एंबुलेंस को किसी तरह जाम से बाहर निकल गया । घटना के संबंध में डॉक्टर नवनीत कुमार ने बताया कि कोचस प्रखंड के महुआरी निवासी बुजुर्ग महिला रामकली देवी को भर्ती किया गया । जो लू लगने से पीड़ित थी । जिसका ऑक्सीजन लेवल धीरे-धीरे काफी कम हो रहा था । जिसे ऑक्सीजन देकर तत्काल सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया । लेकिन एक घंटे तक सड़क जाम में एंबुलेंस के फंसने से मरीज की मौत हो गई । सामाजिक कर्यकर्ताओं ने प्रशासनिक कार्य शैली पर प्रश्न उठाते हुए प्रशासन की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि डीएम व एसडीएम के आदेश के आलोक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। जिसकी वजह से यह घटना घटी है उन्होंने बताया कि जाम की समस्या यहां के लिए नासूर बन चुकी है । जिसमें एम्बुलेंस वरीय अधिकारियों की सरकारी गाड़ियों सहित निजी वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं । फल स्वरुप यात्रियों , छात्रों , मरीजों व आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । बताया कि विगत जनवरी माह में जन संवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों ने डीएम और एसडीएम को आवेदन पत्र देकर बाजार से अतिक्रमण और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवेदन पत्र दिया । इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विगत 15 दिनों में अतिक्रमण और बस स्टैंड की समस्या का समाधान कर लिया जाएगा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई ।



