सासाराम के सदर अस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय से क्लर्क सतीश कुमार को निगरानी ने टांगा
सबसे बड़ी सवाल: भष्टाचार पर कब लगेगी लगाम
सासाराम/रोहतास/ Etv News 24
सदर अस्पताल सासाराम में स्थित सिविल सर्जन कार्यालय से निगरानी विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।सूत्रों के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति को किस आरोप में उठाया गया है।घटना के बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।



