तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू की प्रार्थना सभा में इंटरनेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (ITSE) 2025-26 के परिणाम घोषित होने पर सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित हुई थी। विद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। परिणाम घोषित होने के बाद प्रतिभागियों में खुशी की लहर देखी गई। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा ने पुरस्कार वितरण करते हुए सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार के रूप में पाँच सौ रुपये का बैंक चेक, स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र कनक कुमारी, जेशिका कुमारी एवं देवेंद्र राज को प्रदान किया गया। वहीं स्वर्ण पदक, कैलकुलेटर एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने वालों में ऋतूल कुमार, साक्षी गुप्ता, आलोक कुमार, अभितेज देव एवं विवेक कुमार शामिल रहे। स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र पाने वालों में मंजू कुमारी, वर्षा कुमारी, अनुराग कुमार एवं आयुष राज का नाम शामिल है। रजत पदक एवं प्रमाण पत्र नैतिक पटेल, स्नेहा कुमारी, आयुष कुमार, प्रशांत कुमार, प्रिंस कुमार, अंस कुमार एवं शुभम कुमार को प्रदान किया गया। कांस्य पदक एवं प्रमाण पत्र प्रत्युष कुमार, अमित कुमार, आर्यन चौधरी, मुन्ना कुमार, रूचि कुमारी एवं रजनीश कुमार को मिला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन एक परीक्षा है, जिसका सामना सकारात्मक विचार और ऊर्जा के साथ करने पर ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रतिभा कुमारी ने किया तथा विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।



