बेगुसराय /बिहार न्यूज डेस्क Etv News 24
बेगुसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नागदा मोहल्ले में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला टीचर के पति के ऊपर गोलियों का बौछार कर दी ।जबकि महिला टीचर के पति कुछ समझ पाते तबतक अपराधियों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।और अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।महिला टीचर का पति अपनी पत्नी कि छुट्टी के लिए आवेदन जमा करने स्कूल गए थे और जब वह वापस लौट रहे थे तभी हथियारबंद अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया और इस घटना में उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड 25 के रहने वाले रामौतार महतो का 55 वर्षीय पुत्र विद्यानंद महतो के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपी मनीष और सदर डीएसपी सुबोध कुमार पहुंच कर पूरे मामले की पड़ताल में जुट गए है।



