प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
चकमेहसी थाना क्षेत्र के पूसा कल्याणपुर मुख मार्ग के करूआ दूघ समिति के समीप सड़क किनारे पहले से खड़ी एक दूध ट्रेकर में रविवार की सुबह एक पूसा की ओर से एक बाइक पर तीन सवार ने दूध टैंकर में ठोकर मारी। बाइक सवार समस्तीपुर रेलवे स्टेशन जाना था, बाइक पर पिता पुत्री पत्नी सवार थे।समस्तीपुर जाने के दौरान सड़क दुघर्टना होने से बाइक पर सवार एक दो वर्ष की बच्ची सड़क पर गिरी, घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।वहीं बच्ची की मां पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया । वही मृतक बच्ची की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो बसुआरी गांव के मोहम्मद मोहिद्दीन की दो वर्षीय पुत्री सहिमा परवीन के रूप में पहचान की गई। वही मृतक के मां 24 वर्षीय गुलशन खातुन, पिता 26 वर्षीय मोइनुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे सभी को पुलिस ने इलाज के लिए घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया वही बच्ची की मौत की खबर सुनते ही मृतक बच्ची के गांव के लोग करुआ गांव पहुंच कर मुआवजा की मांग करते हुए पूसा कल्याणपुर मुख मार्ग पर टायर जलाकर मुख मार्ग को एक घंटा जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने वरिय पदाधिकारी को सूचना देते हुए सीओ शशि रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी ने आक्रोशित परिजनों को समक्षौता कराते हुए सड़क जाम को समाप्त कराया । तव जाकर कर यातायात सुचारु रूप से आवागमन हो सका, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।



