करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौहान बरेंहटा में पदस्थापित एक शिक्षिका श्वेता देवी को विधालय से घर जाने के क्रम सासाराम चौसा पथ पर बाईक से गिरकर बुरी तरह ज़ख़्मी हो गई थी। जिसका इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान सोमवार की मौत हो गई। शिक्षिका की मौत की खबर सुनते हीं प्रखण्ड क्षेत्र के सभी शिक्षकों में शौक की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने बीआरसी के परिसर में मंगलवार को शिक्षक जसामुद्दीन अंसारी की उपस्थिति में शोक सभा का आयोजन कर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वाले में शिक्षक संतोष कुमार राय,रिजवान अंसारी,संजय कुमार ,रूस्तम आलम,अजीत कुमार सिंह अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।



