प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
भारतीय जनता पार्टी कल्याणपुर दक्षिणी कार्यसमिति की बैठक गोपालपुर स्तिथ पैक्स भवन में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर ने वहीं संचालन मंडल महामंत्री राजन सिंह ने किया।उपस्थित मुख्य अतिथी विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने मात्र 24 मिनट में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने का काम किया, भारतीय सेना के अदम्य साहस और शक्ति को देख आज पूरी दुनियां स्तब्ध है।डॉ. तरुण ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 11 वर्षो में देश के विकास का काम बहुत तेजी से हुआ है, आज भारत पूरे विश्व मे चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष व 9 जिला के बूथ सशक्तिकरण के प्रभारी उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 1 जून से 10 जून तक मे सभी शत-प्रतिशत बूथ समिति को समीक्षा कर बूथों को सशक्तीकरण करना है। प्रत्येक बूथों पर 5 सक्रिय सदस्य बनाना है।बैठक को सम्बोधित करने वाले अन्य नेताओं में महिला मोर्चा नेत्री विमला सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, जिला प्रभारी उमेश प्रसाद कुशवाहा, , चकमेहसी मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा, कल्याणपुर मध्य मंडल अध्यक्ष अरुण सहनी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुधीर शर्मा, प्रशांत कुमार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रभात सिंह सोनू, मंडल महामंत्री गौरी शंकर पोद्दार, मण्डल उपाध्यक्ष शंकर सहनी, भूषण सहनी, सुशील गुप्ता मिथिलेश कुशवाहा उपस्थित रहे।



