प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या 66/ 25 के नाम जद अभियुक्त स्वर्गीय केसर खान के पुत्र मोहम्मद सोफिया खान को अवर निरीक्षक रामनाथ राय ने पुलिस बल के साथ साहिबगंज पुराना ओला ईदगाह भागलपुर के समीप से गिरफ्तार कर थाना लाया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया पुलिस को इसकी तलाश लंबे अरसे से थी।



