राजपुर (रोहतास) Etv News 24
राजपुर निवासी श्री भगवान सिंह ने बताया कि रोहतास जिला के राजपुर अंचल में जमाबंदी पुनर्गठन के लिए आवेदन दी है, साक्ष्य के तौर पर मालगुजारी रशीद, केवाला भी दिया है बावजूद इसके काम नहीं हो रहा है, अंचलाधिकारी से रिसीविंग जब मांगा गया तो कहा गया कि संदीप नाम का एक स्टाफ है वही रिसीविंग देगा, अगले दिन संदीप से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि आपकी डॉक्यूमेंट के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, तो मैं आपको रिसिविंग कैसे और कहां से दूं ? आप दो दिन बाद आइए। शनिवार के दिन 10:38 पर जब अंचल कार्यालय गया तो पूरी अंचल कार्यालय (अंचल कार्यालय, अंचल नजारत, राजस्व अधिकारी, लोक सेवा केंद्र) में ताला लगा हुआ था, और ऐसा केवल आज का नहीं है लगभग हमेशा का यही हाल है राजपुर अंचल कार्यालय का। जनता परेशान और अधिकारी, कर्मचारी मस्त। नहीं है विभागीय कार्रवाई की डर। एक तरफ सरकार बड़े बड़े दावे कर रही है, नई नई फरमान ला रही है और अधिकारी, कर्मचारी ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। आम लोगों का कहना है कि सरकार बदला है सिस्टम नहीं।



