प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल में मंगलवार को पाँच दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 02 के नविता कुमारी के द्वारा नवजात शिशु को पोलियो की दो बूँद ख़ुराक पिलाकर शुभारंभ किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी. के ठाकुर ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान शनिवार 20 दिसम्बर तक चलायी जायेगी ।जिसमें जन्म से पाँच साल के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक से प्रतिरक्षित किया जायेगा। मौके पर डॉ. राजकुमार , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद गौतम , यूनिसेफ़ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन , रणधीर सिंह , डब्ल्यूएचओ के सुरेन्द्र प्रसाद , स्टाफ़ नर्स स्मृति कुमारी , वनिता कुमारी अनिता कुमारी साधु यादव व अन्य उपस्थित थे।



