करगहर रोहतास/Etv News 24
खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किया गया था। खिलाड़ी छात्र और छात्राएं पानी के लिए भटकते रहे । उन्होंने बताया कि पानी पीने के लिए वे समीप के पेट्रोल पंप पर प्यास बुझाते देखे गए । छात्रों ने बताया कि स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।इस संबंध में प्रभारी बीईओ मनोज कुमार राम ने बताया कि खेलकूद आयोजन के लिए विभाग द्वारा अतिरिक्त राशि उपलब्ध नहीं कराई गई थी।



