प्रियांशु कुमार /समस्तीपुर/ बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
समस्तीपुर के दलसिंगसराय चक बहुद्दीन बीवी सैयदा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्थापित किए जा रहे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एलिट माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के भव्य भवन का शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के कर-कमलों द्वारा किया गया।बीवी सैयदा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्थापित किए जा रहे अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एलिट माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के भव्य भवन का शिलान्यास पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्तीपुर के विधायक सह राजद विधायक दल के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन एवं पूर्व जिला पार्षद नसीम एकता भी उपस्थित थे। विद्यालय के मिशन एवं विजन पर प्रकाश डालते हुए सफदर आलम फरीदी ने बताया कि यह विद्यालय सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कि जिन बच्चों की रुचि जिस क्षेत्र में हो वह उसी क्षेत्र में अपना कैरियर बना सके। आगत अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष खुर्शीद आलम फरीदी , मसरूर अख्तर फरीदी एवं इफ्तेखार फरीदी उर्फ सोनू जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इस विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही इसे समस्तीपुर क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए इस विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर के विद्यालयों की तरह विकसित करने की बात कही। इस अवसर पर इस क्षेत्र के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन नसीम नजर द्वारा किया गया।



