पटना/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में किशनगंज जिले के महेशब्थना स्थित नवनिर्मित जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षाण केंद्र से 514.28 करोड़ रुपये की 236 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 151.17 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विभागों की योजनाओं का उद्घाटन तथा 363.09 करोड़ रुपये की लागत से शिलान्यास शामिल है।मुख्यमंत्री ने ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत पटेश्वरी स्थित ग्राम कटहलडांगी में प्रस्तावित ठाकुरगंज बाईपास रोड संबंधी समस्याओं का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुरगंज बाईपास का निर्माण कार्य यथाशीघ्र शुरू कराएं। इस बाईपास के बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। साथ ही आसपास के इलाकों से संपर्कता बढ़ेगी। प्रस्तावित ठाकुरगंज बाईपास की कुल लंबाई 4.01 किलोमीटर तथा चौड़ाई 10 मीटर है, जिसकी अनुमानित लागत राशि 41.30 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने 65,350 किलोमीटर लंबी पूर्णिया एवं किशनगंज जिला अंतर्गत राज्य उच्च पथ संख्या-39 (बायसी बहादुरगंज दिधल बैंक) पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य तथा प्रस्तावित असूरा-निश्नद्रा घाट पुल एवं पहुंच पथ निर्माण कार्य के संबंध में भी मुख्यमंत्री को साइट प्लान के माध्यम से वितृस्त जानकारी दी।



