प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
5 सितंबर को युवक की हत्या को लेकर एक महिला गिरफ्तार। सदर डीएसपी टु संजय कुमार कल्याणपुर ने बताया कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत अंतर्गत एक चौर में जामुन के पेड़ से लटका हुआ युवक का शव विते दिनों बरामद के मामले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया पंचायत बकनिया टोला निवासी नागेंद्र महतो के पुत्र 25 वर्षीय मिथिलेश कुमार की हत्या कर दी गई थी। डीएसपी संजय कुमार दो के नेतृत्व में गठित टीम ने कांड का उद्वेदन करते हुए डढ़िया गांव की मंगल सहनी की पत्नी अजू देवी को पुलिस में गिरफ्तार किया है। कांड के उद्वेदन को लेकर डीएसपी ने बताया कि मामला मृतक का गिरफ्तार महिला के पुत्री के साथ अवैध संबंध था। उक्त कांड में अन्य और की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापा मारी जारी है। अन्य फरार बताया गया है।



