कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
नरवर पंचायत के पंचायत सरकार भवन में शनिवार को बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति के तत्वावधान में शनिवार को उपवन जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इसकी अध्यक्षता मुखिया दुर्गावती देवी ने किया. कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को साझा करना और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था.संवाद कार्यक्रम में सरकारी योजना के लाभुकों की आकांक्षाएं और सुझाव और गैर-जीविका दीदीओं का सुझाव और आकांक्षाएं आदि जानकारी सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गयी.वहीं,सफल महिलाओं की प्रेरक कहानियां,महिलाओं की पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां, नवयुवतियों के लिए परामर्श सत्र में कई टिप्स भी सशक्त महिलाओं के माध्यम से दिया गया.इस दौरान मुखिया दुर्गावती देवी ने कहा कि जीविका का यह प्रयास महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी सभी सक्रिय दीदियों ने भाग लिया.संवाद कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक विनय कुमार बैठा,सामुदायिक समन्वयक प्रभात कुमार केसरी व जयप्रकाश सिंह,मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र यादव, ग्राम संगठन अध्यक्ष चंदा देवी, स्वच्छता पर्यवेक्षक अकबर अंसारी, संगीता देवी, हीरावती देवी, पुष्पा देवी सहित अन्य कई उपस्थित थे।



