प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर दो पक्षों में मारपीट व सड़क दुघर्टना में तीन लोगों घायल हो गये। जिसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। घायल की पहचान जटमलपुर गांव के 11 वर्षीय प्रियांशु कुमार व अमरजीत प्रसाद 36 वर्ष मिर्जापुर गांव के संजीत कुमार शामिल है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि एक की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।



