प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में 14 व 15 मार्च होली मनाई गई खासकर 14 मार्च को अधिकतर गांव घरों में होली मनाई गई। कही कहीं आपसी विवाद को लेकर होली में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घायलों की चिकित्सा सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में इलाज कराई गई। जगह-जगह दोनों थाना क्षेत्र में पुलिस की गस्ती देखी गई। लोगों ने एक दूसरे को लाल गुलाब लगाया। बिरसिंहपुर बेलसंडी मोहनपुर टारा, लदौरा कुढ़वा कलौजर गोपालपुर, छकनटोली व कल्याणपुर में हल्की-हल्की झड़प में मारपीट हुई । 16 घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल में कराई गई। चार को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।



