प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सीएससी कल्याणपुर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मरीजों के बीच फल का वितरण व प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना को ले जगह-जगह श्री सुंदरकांड का पाठ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वा जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को बिहार भाजयुमो नेता प्रशान्त कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में रोगियों और उनके परिजनों के साथ स्वास्थ कर्मियों के बीच फल का वितरण किया। इस दौरान भाजयुमो नेता प्रशांत कुमार ने कहा कि पीएम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन सीएसपी कल्याणपुर में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया है।मौके पर सीएससी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर,कल्याणपुर रोगी कल्याण समिति के सदस्य तेज नारायण राम, दिलीप सहनी, कल्याणपुर उतरी मंडल अध्यक्ष अभिजीत कुमार, जिला किसान मोर्चा उतरी के प्रवक्ता अंकित त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष उत्तरी मुकेश सिंह सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगह-जगह मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने खासकर मनोकामना मंदिर सोमवार में उमा ठाकुर रामबाबू ठाकुर अजीत ठाकुर आईशा राय रमाशंकर ठाकुर ने संगीत में धुन में प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना करते हुए श्री सुंदरकांड का पाठ किया।



