तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
रोहतास जिला का खूबसूरत पर्यटक स्थल जहां हर दिन शैलानियों की भीड़ रहती है।जहां का सबसे खूबसूरत चीज है झरना।बारिश के मौसम आते ही यह झरना धीरे धीरे अपने खूबसूरती को बढ़ाते जाता है और कभी कभी इतना रौद्र रूप लेता है कि प्रशासन को पर्यटकों को स्नान और दर्शन दोनों के लिए जाने पर भी प्रतिबंधित कर दिया जाता है।तब माता का दरबार भी दर्शन के लिए भी बंद कर दिया जाता है। अहले सुबह तुतला धाम का वॉटरफॉल अपनी धीमी रफ्तार में शुरू हुआ। इस खबर से पर्यटकों एवं दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बारिश ज्यों ज्यों तेज होता जाएगा और वॉटरफॉल अपने पूर्ण रूप में आ जायगा। कुछ दिनों में सावन का महीना शुरू होने वाला है।सावन यानि भरपूर बरसात का मौसम।आशा है जल्द ही वॉटरफॉल जिसको झरना भी कहते हैं पूर्ण रूप से गिरने लगेगा।और तब पर्यटक और श्रद्धालु को प्राकृतिक सौंदर्य का भी भरपूर आनंद मिलेगा।
वॉटरफॉल के शुरू होने की खबर मिलते ही पर्यटकों का आना भी शुरू हो जाता है।स्थानीय लोगों और पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को भी उम्मीद रहती है कि वॉटरफॉल के पूरी तरह से अपने रूप में होने के साथ क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बहुत बढ़ जाती है। प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित मां तुतला भवानी धाम का यह मनोरम झरना वॉटरफॉल हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।




