प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
परियोजना बालिका विद्यालय कल्याणपुर सभागार बाल संसद का आयोजन सोमवार को किया गया। प्रधानाध्यापक नलिन पांडेय बाल संसद के नोडल शिक्षक धीरेंद्र कुमार नोडल शिक्षिका प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में बाल संसद के विभिन्न मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

चुनाव प्रतिक्रिया द्वारा चयनित प्रधानमंत्री कविता कुमारी शिक्षा मंत्री अनुराधा वर्मा स्वास्थ्य मंत्री मेहद फातमा, कौशल विकास मंत्री वर्ग 9 की नव्या कुमारी, सूचना संचार मंत्री वर्ग 10 आकृति कुमारी स्वच्छता मंत्री अर्चना कुमारी वर्ग 10 को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मौके पर प्रधानाध्यापक श्री पांडेय द्वारा विभिन्न मंत्रालय को सुचारू रूप से संचालित कर विद्यालय व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कार्य दायित्व का बोघ कराया। जिसमें सभी छात्राओं ने सहर्ष स्वीकारा ।



