प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में चोरी करने की नीयत से घुसे चोर को गृहस्वामी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चोर को अपनी हिरासत में ले लिया है। घटना रविवार की रात की है।मिली जानकारी के अनुसार रामनगर के धर्मेंद्र कुमार के घर में रात के लगभग 11 बजे एक चोर चोरी करने के इरादे से घुसा। यह चोर खिड़की के रास्ते छत पर चढ़ा और फिर घर के अंदर दाखिल हुआ और आलमारी से सामान चोरी करने लगा।इसी दौरान जब वह चोरी की कोशिश कर रहा था, तभी घर के मालिक के बेटे की नींद खुल गई। उसने शोर मचाते हुए चोर को पकड़ लिया। आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी जमा हो गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की 112 टीम तेजी से घटनास्थल पर पहुंची और चोर को अपनी हिरासत में ले लिया।हालांकि चोर की पहचान नहीं हो सकी, क्योंकि वह अपना नाम – पता बताने में असमर्थ था। उजियारपुर थाना अध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है और इससे पहले भी ऐसी घटनाओं में पकड़ा जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने चोर को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।



