जमुई/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बिहार के जमुई जिले में सामने आई है। जहां पत्नी के इशारे पर बदमाशों ने पति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमुई पुलिस ने बच्चू यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी।इसी कांड का सफल उद्भेदन आज जमुई पुलिस द्वारा किया गया। मामले में मृतक की पत्नी सरिता देवी की ही संलिप्तता थी। पत्नी के इशारे पर ही इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था। साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त वाहन के चालक दीपक कुमार को भी इस हत्याकांड में शामिल होने के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

जमुई एसपी मदन आनंद ने बताया कि सभी अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है जल्द ही सभी अभियुक्त सलाखों के पीछे होंगे।



