समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 2 लीटर देसी शराब के साथ गांव के ही विनोद दास को गिरफ्तार किया उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया जानकारी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने दी। वहीं दूसरी ओर मालकौली हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के यदूमेहसी गांव के सचिन कुमार के रूप में की गई है। बता दें कि रावण दहन के दिन घोघराहा उत्तरी टोला में बच्चों को रावण दहन दिखाने मालकौली गांव के वार्ड नंबर 1 के दीपक सहनी ले गये थे। मेला में बच्चों बच्चों के विवाद को लेकर दीपक को कुछ लोगों ने नजर पर चढ़ा लिया था। इस विवाद को लेकर उसका अपहरण करते हुए उसकी हत्या कर गांव के ही सड़क के गड्ढे में दीपक के शब को फेंक दिया। सोमवार को स्थानीय पुलिस ने उसके शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा। आक्रोशित लोगों ने जटमलपुर महादेव स्थान के नजदीक शव के साथ मुख्य सड़क समस्तीपुर दरभंगा को 1 घंटे से अधिक जाम कर दिया। डीएसपी दो संजय कुमार थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के आश्वासन के बाद सड़क यातायात बहाल हुआ। हत्याकांड में थाने में 337/ 25 प्राथमिक की दर्ज हुई थी। स्थानीय पुलिस ने इस आलोक में तकनीकी अनुसंधान आदि के साथ सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।



