प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा पंचायत के वार्ड संख्या 14,रमौली गांव निवासी रामदेव महतो का पुत्र 38 वर्षीय मोहन महतो व चार वर्षीय पुत्र अमन कुमार की शव दरभंगा मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम के बाद दरभंगा जिले के विशनपुर पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। जहां से बुधवार को गांव शव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने कल्याणपुर पूसा मुख्य मार्ग के रमौली मिल्की गांव के समीप बीच सड़क पर बास बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। सड़क जाम की सूचना कल्याणपुर थाना अध्यक्ष को मिलते ही स्थानीय थाने के एस आई विश्व विशवास एस आई संतोष कुमार ने दल बल के साथ सड़क जाम स्थल पर पहुंचे । जहां आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों की सहायता राशि की मांग करने लगे ।इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने कल्याणपुर वीडिओ देवेंद्र कुमार से सम्पर्क किया गया ,जिसमें बीडीओ ने बताया कि घटनास्थल दरभंगा जिले के हनुमाननगर प्रखंड के विशनपुर थाना क्षेत्र के नरसरा पुल के समीप मंगलवार की शाम समस्तीपुर की ओर से जारही पिकप व दरभंगा की ओर से आरही आटों की आमने सामने टक्कर में चालाक सहित तीन लोगों की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। चालक कि पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव के 35 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में कि गई। वहीं पिता पुत्र का शव गांव में पहुंचते ही लोगों ने बताया कि एक कमाओ पूत के भरोसे पुरा परिवार का मजदूरी करके गुजर बसर करता था मृतक मोहन महतो के छह पुत्री है बड़े पिता को पुत्र की शाया उठने से परिवार का आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। जिसको लेकर सड़क जाम कर मुख्यमंत्री सहायता राशि की मांग कर रहे थे। आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने स्थानीय समाजसेवी की मदद से पुलिस ने समझा बूझकर सडक जाम को समाप्त कराया गया। वही 2 घंटे तक सड़क जाम रहने से वाहनों के दोनों तरफ लंबी कतारे लगी रही।



