करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत बकसड़ा गांव में गुरुवार को पुलिस ने एक गैराज में खड़ी स्कार्पियो गाड़ी की तलाशी ली। जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि बकसड़ा निवासी बिगाऊ कुशवाहा के गैराज में शराब से भरी स्कॉर्पियो को छुपा कर रखने की सूचना प्राप्त हुई । जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापामारी की । जहां स्कॉर्पियो में 71 कार्टून देसी विदेशी शराब बरामद किया गया । जिसकी मात्रा 328 लीटर थी । शराब और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया । इस बीच मौका मिलते ही धंधेबाज बिगाऊ कशवाहा फरार हो गया । उन्होंने बताया कि शराब बेचने के मामलों में यह नामजद अभियुक्त है । जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।




