प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी शाखा हाजपुरवा की ओर से कनौजर पंचायत के फुलहटटा गांव में सरपंच दिनेश पासवान के दरवाजे पर GB मीटिंग की गई।जिसमें संसद में अमित शाह के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में गलत टिप्पणी का विरोध किया गया। खिलाफ जो बयान दिया गया है वह निंदनीय है साथ ही लोगों को कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के विचारधारा से जुड़ने के लिए अपील किया गया एवं क्षेत्र के कई तरह की समस्या सामने आए जिस पर बहुत जल्द समाधान बहुत किया जाएगा साथ ही थाना में बह रही भ्रष्टाचार की गंगोत्री पर सीपीएम नेता शर्मा ने कहा अगर प्रशासन गरीब को लूटने का काम करेगी तो हम थाना पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता उमेश शर्मा ने की मौके पर दिनेश पासवान राम स्वार्थ पंडित सौरभ कुमार राकेश कुमार पलट पासवान भिखारी पासवान आदि मौजूद थे।



