तिलौथू रोहतास/Etv News 24/संवाददाता हैदर अली
तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के जगोडीह खेल मैदान में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को एक दिवसीय महिला फुटबॉल मैच आदर्श फुटबॉल क्लब जागीडीह के तत्वाधान में आयोजित हुआ। मुकाबला रोहतास जिला महिला फुटबॉल टीम और कैमूर जिला महिला फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। मैच को लेकर खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया और मैदान पर दर्शकों की भीड़ जुटी रही।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजद नेत्री सीमा कुशवाहा रहीं। वहीं कार्यक्रम के स्वागतकर्ता एवं संयोजक नीरज कुशवाहा रहे। विशिष्ट अतिथियों में सासाराम की जिला पार्षद नेहा नटराज, जिला महिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह, जिला पार्षद बिमला कुंवर तथा स्थानीय संयोजक एवं सर्वजन कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी योगेन्द्र कुशवाहा एवं मुंगेरी पासवान शामिल हुए। इस खेल का आँखों देखा हाल सुना रहे थे शिक्षक अरुण कुमार।मंच पर संचालन कर रहे थे संयोजक नीरज कुशवाहा एवं पत्रकार उदय कुमार तिवारी।मैच में रोहतास महिला फुटबॉल टीम की कप्तानी अंशु सूर्या ने की। रोहतास की टीम नारंगी जर्सी में मैदान पर उतरी। वहीं कैमूर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान नेहा कुमारी रहीं और कैमूर की टीम आसमानी जर्सी में खेलती नजर आई।मैच में दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। लेकिन रोहतास टीम की खिलाड़ियों ने 5-0 से बढ़त बनाते हुए अपने नाम जीत दर्ज कर लिया।मैदान पर खिलाड़ियों के उत्साह और बेहतरीन खेल से माहौल रोमांचक बना रहा। महिला खिलाड़ियों के इस मुकाबले ने ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया।
मुख्य अतिथि सीमा कुशवाहा राजद नेत्री ने कहा कि खेल को खेल की भावना खेला जाना चाहिए।और महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए खा आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। वहीं नेहा नटराज ने भी कहा कि बहुत अच्छा लगा बच्चियों को खेलते देख कर महिलाओं को सभी क्षेत्रों में अपना प्रदर्शन करना चाहिए।आयोजकों को कोटि कोटि धन्यवाद दिया।समाज सेवी योगेंद्र कुशवाहा ने सबसे पहले आयोजकों को धन्यवाद दिया के जगोडीह खेल मैदान में अक्सर ही कोई न कोई खेल प्रतियोगिता कराया जाता है।और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उनके खेल के प्रदर्शन पर बधाइयां दी। और कहा कि खेल के आयोजन से स्थानीय खेलप्रेमियों में उत्साह दिखा और महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्व- पूर्ण पहल बताया गया।जगोडीह खेल मैदान में काफी दर्शकों की भीड़ होती है।आपने दर्शकों की भी सराहना की उनको भी शुभ कामनाएं दी।मैच में ऋषि कुमार ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि मोहित और आनंद कुमार ने सहयोग किया।




