प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के क्लोजर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 98 पर बुधवार को केंद्र के बाहर फटे पर्दे में एक 7 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी कुमारी गर्दन घुसा कर खेलने के क्रम में हुई मौत को लेकर पीड़ित पिता अखिलेश ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री के करने का आरोप किसी पर नहीं लगाया। पिता ने अपने आवेदन में दर्शाया की सेविका , सहायिका की कोई गलती नहीं है मेरी बच्ची केंद्र के बाहर के गेट पर खुद फटे पर्दे में गर्दन खेलने के क्रम में उसका गर्दन दबा गया जिससे उसकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में एक यू डी केस दर्ज किया गया है। सेविका सहायिका पर कोई आरोप नहीं है।



