भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ताजपुर/समस्तीपुर अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड कमिटी सदस्य रवींद्र प्रसाद सिंह के पिताजी प्रगतिशील किसान रामबृक्ष सिंह (80) की असामयिक निधन गुरुवार को मोतीपुर वार्ड 26 स्थित उनके आवास पर हो गई। मृत्यु की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।चहुंओर से मृतक का अंतिम दर्शनार्थ लोग पहुंचने लगे। भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, धीरेंद्र शर्मा, मोतीलाल सिंह, जवाहर सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह आदि गणमान्य लोगों ने मृतक के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है।मृतक का दाह-संस्कार शुक्रवार को मोतीपुर श्मशान स्थित उनके निजी जमीन में की गई। पुत्र रवींद्र प्रसाद सिंह ने मुखाग्नि दी।



