करगहर रोहतास /Etv News 24/मैनुद्दीन संवाददाता
बुधवार को स्थानीय बाजार में भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व वेद प्रकाश पांडेय ने किया । केंडल मार्च के दौरान नेताओं ने कहा कि पुलिस मनगढ़ंत एनकाउंटर दिखाकर युवा समाजसेवी भरत तिवारी को अपराधी साबित कर रही है । लेकिन सच्चाई यह है कि स्थानीय समस्याओं के निराकरण हेतु संघर्ष कर रहे युवा समाजसेवी के साथ अमानवीय व अव्यवहारिक घटना को अंजाम दिया गया है । जो किसी सभ्य समाज के लिए उपयुक्त नहीं है । पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का युवा वर्ग विरोध करता है । इस घटना की जांच कर दोषियों के विरोध सख्त कार्रवाई की जाए और मृतक के परिजनों को एक करोड रुपए का मुआवजा और नौकरी दी जाए । सरकार इस मामले पर गंभीरता से संज्ञान नहीं लेती तो युवा वर्ग आंदोलनात्मक रूख अख्तियार करेंगे । कैंडल मार्च शिवमंदिर से सिरिसियां होते हुए स्थानीय बाजार में पहुंचा । जहां मार्च का समापन किया गया ।मौके पर मुन्ना पाण्डेय, विजय पाण्डेय, मनोज राम,लालबाबू कुमार, सुबोध कुमार राय,इंद्रजीत कुमार गुप्ता, अरुण कुमार पाण्डेय,धनंजय पाण्डेय उर्फ टाइगर, बजरंगी पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, छोटन पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, अभय उपाध्याय, राकेश मिश्रा,मनोज पाण्डेय,अंकित पाण्डेय, बीरेंद्र यादव,, अतुल अनुराग मिश्रा,गोपाल पाण्डेय, नरेन्द्र तिवारी उर्फ रिंकू छोटू पाण्डेय,हीरा पाण्डेय,लड्डू उपाध्याय,अंकित बबुआन, विश्वजीत सिंह,दुर्गेश ओझा,अनुपम पाठक,रजत राय,रौशन कुमार,गोलू पाण्डेय,कृष्णा पाण्डेय आदि शामिल थे।



