करगहर रोहतास /Etv News 24
राजस्व कर्मचारियों की लंबे समय तक हड़ताल के कारण विगत 5 माह से वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है । अंचल के अन्य हड़ताली कर्मियों का वेतन भुगतान किया जा चुका है लेकिन राजस्व कर्मचारीयों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है । जिससे वे स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं । फरवरी से जून 20 26 तक उनका वेतन भुगतान नहीं किया गया तो महासंघ का शिष्टमंडल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव से मिलेगा । यह जानकारी करगहर पहुंचे कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने पत्रकारों को दी ।उन्होंने बताया कि कर्मियों के ग्रेड पे बढ़ाने ,गृह जिला में पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार समाप्त करने जैसे 17 सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मी हड़ताल पर थे । इस बीच सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा महासंघ के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता कर वेतन भुगतान और काम पर लौटने की सहमति बनी । जिसमें 11 फरवरी 2026 से 10 मई 2026 तक हड़ताल अवधि का समायोजन उपार्जित अवकाश में करने की स्वीकृति प्रदान की गई । संबंधित राजस्वकर्मियों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को आदेश दिया गया कि सेवा पुस्तिका में प्रविष्टि कर वेतन भुगतान सुनिश्चित करें । लेकिन आदेशों की अवहेलना कर जिला के राजस्व कर्मचारीयों का वेतन भुगतान नहीं किया गया । उन्होंने बताया प्रदेश में 15 जिलों में राजस्व कर्मचारियों का वेतन भुगतान किया जा चुका है । कहा कि सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आदेशों की अवहेलना की जा रही है । जून माह में वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो महासंघ का शिष्टमंडल सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से मिलेगा ।



