करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत बाउर गांव में बुधवार को दो सहोदर भाई बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई । काफी खोजबीन के बाद देर शाम ग्रामीणों ने गांव के बधार में स्थित एक गड्ढे से दोनों बच्चों का शव बाहर निकाला।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाउर निवासी अनिल बैठा दिन में 10 बजे कुकिंग गैस लेने के लिए कैमूर जिला के कुदरा स्थित गैस एजेंसी में चला गया । इस बीच दोनों भाई बहनों ने मौका देख घर से बाहर निकल गए । जब अनिल बैठा दोपहर 1 बजे घर लौटा तो बच्चे घर में नहीं थे । वह गांव के हर घरों में खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कहीं पता नहीं चला । आसपास की गांव में संपर्क किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला । शाम में जब चरवाहे गांव के बधार में स्थित उक्त गड्ढे की ओर गए तो दो बच्चों का चप्पल देखकर उन्हें समझते देर नहीं लगी । सूचना पर गांव के अन्य लोग पहुंचे और गहरे पानी में खोजबीन शुरू कर दी गई । काफी प्रयास के बाद 7 वर्षीया आरती और 5 वर्षीय गोलू का शव बाहर निकल गया । घटना की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । सहोदर दोनों भाई बहन की मौत की खबर से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया ।



