तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
दाउदनगर के अल हुसैनी मोहर्रम कमेटी द्वारा एक अखाड़ा खेल प्रतियोगिता जनाब सैय्यद शाह अख्तर साहब के देख रेख में आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि पीरे तरीकत अलहाज सैय्यद मोज़ाहिर हसन मज़हर साहब थे। इस अखाड़ा खेल प्रतियोगिता में दर्जनों गांव और शहर की कमेटियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी लोगों ने अपने-अपने खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें बना भांजना,लाठी खेलने, तलवार,सैफ,एवं गतका खेलने के साथ तरह-तरह के खेलों की नुमाइश की गई। आयोजक मंडली का इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य था कि मोहर्रम के अखाड़े से सैफ गतका और तलवार, बना का खेल विलुप्त होता जा रहा है और नए नए खेल को पेश किया जा रहा है। इसके लिए आयोजक मंडली ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर उनको अंक देने के लिए कुछ जजेज को रखा गया था। जिसके अनुसार फर्स्ट सेकेंड थर्ड टीम का चयन किया गया। जिसमें तिलौथू प्रखंड के सरैया कुरैशी मोहल्ला की टीम ने सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया जिससे इनको फर्स्ट प्राइज शील्ड और मेडल से सम्मानित किया गया।साथ ही दूसरे स्थान पर सहार मोहर्रम कमिटी की टीम रही वहीं औरंगाबाद मोहर्रम कमेटी की टीम में तीसरा स्थान प्राप्त किया।




