तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। श्री सिंह को बिहार राज्य महोत्सव संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी इस उपलब्धि पर मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के सदस्यों समेत क्षेत्र के लोगों ने बधाई दिया है। मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के अध्यक्ष गुरु चरण यादव ने बताया कि मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक के संजीव कुमार सिंह को राज्य महोत्सव संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जिस पर न्यास समिति के लिए एक और मजबूत कड़ी मिल गया। इससे मां तुतला भवानी धाम के विकास में भी काफी बिहार सरकार से सहायता मिलेगी वहीं मजबूती प्रदान होगी। इस पर मां तुतला भवानी धाम के संरक्षक को न्यास समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया तथा इन्हें हार्दिक बधाइयां भी दी गई। संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि राज्य महोत्सव संघ बिहार प्रदेश का मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली है. जिसे लेकर पूरे बिहार में धार्मिक स्थलों तथा पर्यटन स्थलों पर महोत्सव कराने का मेरी ओर से भरपूर प्रयास किया जाएगा. इसके लिए सरकार से भी वैसे तमाम धार्मिक स्थल जहां पर अभी सरकार की नजर नहीं पड़ी है वहां भी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा और खासकर मां तुतला भवानी धाम में भी महोत्सव को और विस्तार रूप दिया जाएगा। बिहार के तमाम धार्मिक स्थलों को सुंदर सुशोभित करने में मैं अपने कर्तव्य का पालन जरूर करूंगा। जो इतनी बड़ी जिम्मेवारी मिली है इसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करूंगा और खासकर मां तुतला भवानी धाम की विकास के लिए मैं सतत प्रयासरत रहता हूं. इस उपलब्धि पर मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के अध्यक्ष गुरु चरण यादव, सचिव धर्मेंद्र सिंह, भरत यादव, रामाधीन भारती, मुख्य पुजारी नुनु बाबा, मुकेश कुमार, दीपक चौधरी, अजीत सिंह, सत्येंद्र राजवंशी इत्यादि लोगों ने संरक्षक को बधाई दिया है।




