करगहर रोहतास/Etv News 24/मैनुद्दीन संवाददाता
थाना क्षेत्र में 10 जून को हुए लूटकांड का पुलिस ने सफल उदभेदन किया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से लूटा गया एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि 10 जून की रात करीब 12 बजे नयका मोड़ स्थित सत्यम डिजिटल धर्मकांटा के पास चार बाइक पर सवार आठ हथियारबंद बदमाशों ने दिनारा थाना क्षेत्र के इंदौर गांव निवासी आदित्य कुमार और उनके दो साथियों से तीन मोबाइल फोन और 4,100 रुपये लूट लिए थे।मामले में करगहर थाने में आठ अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।तकनीकी जांच से पुलिस को मिली सफलता।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-2 मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नोखा थाना क्षेत्र के कोण गांव निवासी लवकुश कुमार और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।मोबाइल और बाइक बरामद, छह आरोपी अभी फरारगिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक वीवो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों ने लूटकांड में शामिल अन्य छह आरोपियों के नाम भी बताए हैं।उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.पुलिस टीम की एसपी ने की सराहनाएसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस मामले के सफल उद्भेदन में सदर डीएसपी-2 मुकेश कुमार, करगहर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार, राजीव कुमार, सिपाही अजीत कुमार और पल्लवी कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।




