करगहर रोहतास /Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
थाना के एक गांव से गुरुवार को समीप के उच्च विद्यालय में पढ़ने आई छात्रा जब शाम तक घर नहीं पहुंची तो अभिभावकों को चिंता होने लगी। उन्होंने विद्यालय सहित परिचितों व रिश्तेदारी में खोजबीन शुरू कर दी लेकिन छात्र का कहीं पता नहीं चला ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित उच्च विद्यालय में पढ़ने आई छात्रा शाम तक सुरक्षित घर पहुंचती थी । लेकिन बिना घर में बताएं अचानक कहां गायब हो गई । आई मुसीबत से परिवार के लोग चिंतित व अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं । इस संबंध में छात्र के पिता ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जुलाई से 1 अगस्त तक छात्राओं के गुम होने की यह सातवीं घटना है ।




