करगहर रोहतास/Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में शुक्रवार को पीएम पोषण योजना के तहत तिथि भोज का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन एमडीएम साधनसेवी रामाशंकर गुप्ता ने किया । आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए एमडीएम साधनसेवी ने कहा कि पढ़ाई के प्रति अभिरुचि पैदा करने , छात्रों में सहपाठी और मित्रवत व्यवहार के साथ-साथ पोषण योजना के मीनू से अलग खास व्यंजन खिलाने के लिए तिथि भोज का आयोजन किया गया है । एमडीएम साधनसेवी ने बताया कि तिथि भोज का आयोजन अभिभावक , ग्रामीण ,जनप्रतिनिधि स्वयं के जन्मदिन व खुशी के मौकों पर या महापुरुषों के जन्मदिन पर आयोजन कर सकता है । ताकि विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण व सौहार्द का माहौल कायम रहे । उन्होंने बताया कि रिवार्ड्स संस्था द्वारा तिथि भोज का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया । मौके पर प्रधानाध्यापक संगीता कुमारी शिक्षक राधेश्याम कुमार , राजेन्द्र सिंह , मनोरमा देवी , बिरेन्द्र तिवारी, चितरंजन तिवारी , एनजीओ कर्मी धीरज पांडेय सहित वीएसएस के कार्यकर्ता शामिल थे ।




