प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग महेश्वर हजारी की उपस्थिति में कल्याणपुर विधानसभा के कल्याणपुर प्रखंड के बूथ लेवल एजेंट 2(बीएलए 2) व बीएलओ,सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बीस सूत्री कार्यालय में समन्वय बैठक रखी गई। बैठक में मतदाता सूची विशेष गहण पुनरीक्षण 2025 के कार्य की प्रगति व आवश्यक सहयोग व समस्याओं के निराकरण पर विशेष चर्चा हुई।उपस्थित लोगों को बताया गया कि पंचायत भवन पर बीएलओ के साथ मतदाता सूची को देखकर जितने लोगों का डॉक्यूमेंट जमा करना शेष है उनके डॉक्यूमेंट जमा करने में सहयोग करें, या जिन लोगों का नाम किसी कारण छूटा हुआ है अगर वह व्यक्ति सही है तो उसका भी नाम जोड़ने हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट जमा करें, या कोई भी समस्या हो तो प्रखंड विकास पदाधिकारी या अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर से संपर्क किया जा सकता है।कल्याणपुर पंचायत व खजूरी पंचायत व सोमनहा पंचायत के कुछ बीएलओ के कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु अनुरोध किया गया बाकी अन्य पंचायत से किसी अन्य प्रकार की कोई समस्या की बात सामने नहीं आई।सभी बूथ लेवल एजेंट से अनुरोध किया गया कि आपकी सक्रियता व जागरूकता , सही मतदाता सूची के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। 20 सूत्री अध्यक्ष राजकुमार सिंह , तकी अख्तर, मोहम्मद तबरेज सिमरिया भिंडी मुखिया सामंत कुमार महेंद्र पटेल । प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार कल्याणपुर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी व आदि उपस्थित रहे।



