प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के डॉ. शालीग्राम इंटर महाविद्यालय सभागार में रविवार को अखिल भारतीय घोबी महासंघ प्रखंड इकाई कल्याणपुर की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार रजक की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष विजय कुमार गौतम गाडगे महाराज ने किया। बैठक का शुभारंभ संत गाडग व बाबा साहब अम्बेदकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया • गया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रमंडलीय – प्रभारी डॉ० ज्वाला चन्द्र चौजरी ने अपने संबोधन में शिक्षा, स्वास्थय के संगठन मजबूत व धारदार करने कि बात कही। आगे उन्होंने कहा कि मिथिलांचल क्षेत्र में समाज के कई बड़े नेता रहे है लेकिन वर्तमान में हमारे समाज के नाम पर कोई नहीं नेतृत्व करने वाले हैं वर्तमान समय में एक ही समाज के लोग वर्षों से विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बैठक में जिला के माजन सहदेव रजक सरदार, जिला उपाध्यक्ष पूर्व जिला परिषद सदस्य रामकुमार बैठा, युवा जिला महासचिव चंदन रजक, संतोष कुमार, रामकुमार शाही लनित बैठा, विक्रम कुमार, प्रमोद कुमार, रमेश कुमार चन्द्र भूषण चौधरी अन्य धोबी समाज के सदस्य मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष ने किया । काफी संख्या में लोग मौजूद थे।



