प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर प्रखंड के इंटर कॉलेज मैदान परिसर में ग्रामीण कार्य विभाग के बैनर तले जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, रोसरा विधायक वीरेंद्र कुमार वारिसनगर विधायक अशोक कुमार समस्तीपुर एमएलसी तरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा और सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान करोड़ों की लागत से बनने वाले सड़क एवं पुल निर्माण योजना के शिलापट्ट का अनावरण किया गया।मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी सोच , सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और आमजन को सशक्त बनाने की भावना का सजीव उदाहरण है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति और न्याय के साथ विकास ने बिहार को न केवल देश में विशिष्ट पहचान दिलाई है। बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बिकास की रोशनी पहुंचाई है। उनकी नेतृत्वक्षमता ,योजनाओं की समावेशी सोच और सफल क्रियान्वयन ने बिहार को समावेशी और सतत विकास की राह पर अग्रसर किया है। सांसद शांभवी चौधरी ,रोसरा विधायक बीरेंद्र कुमार और वारिसनगर विधायक अशोक कुमार और एमएलसी तरुण कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।मौके पर पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह, अनिल सिंह, नबीन कुमार सिंह, मणिशंकर सिन्हा, संतोष कुमार बबली, किशोरी प्रसाद सिंह, अनीश राज, सुंदरम सूर्यवंशी, अखिलेश सिंह, राहुल चौधरी, सरोज कुमार, आदि थे।



