तिलौथू रोहतास,/Etv News 24
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान मंगलवार को रोहतास जिले के अकबरपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी-मोटरसाइकिल शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तिलौथू प्रखंड के सरैया पंचायत में अमीर रजा एवं हसन सरैयावी के बड़े भाई जावेद आलम के आवास पर उनका आगमन हुआ।इससे पहले तिलौथू बाजार में केरपा पंचायत के मुखिया गुड्डू खान,नदीम रज़ा, कलाम खान, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष ऋतुराज उपाध्याय, जदयू धीरज मिश्रा, शत्रुघ्न प्रसाद,असलम अंसारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मंत्री जमा खान का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने ‘जमा खान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।इसके बाद मंत्री जी के सरैया पहुंचने पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्रिय नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन मंत्री को सौंपते हुए उनके समाधान की मांग की। इस अवसर पर सर्वजन कल्याण समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता देकर मंत्री जमा खान का स्वागत किया।साथ ही इज्तेमाई निकाह कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली,सचिव इलयास अंसारी, व अमानत अंसारी, बशीर कुरैशी,एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री को शॉल, फूल-माला एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कमेटी के सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम में शामिल होने का समय भी मांगा। मंत्री ने अगले कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिया।पत्रकारों ने मंत्री से मदरसा जाफरिया के जर्जर भवन, प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कब्रिस्तानों की घेराबंदी नहीं होने तथा बढ़ते अतिक्रमण और अल्पसंख्यक बच्चों के लिए छात्रावास की आवश्यकता से संबंधित सवाल पूछे। मंत्री जमा खान ने इन समस्याओं पर सहमति जताते हुए समाधान की दिशा में पहल करने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि यदि कोई मामला दूसरे विभाग से संबंधित है, तब भी लोग आवेदन दें। वे मुख्यमंत्री से मिलकर संबंधित कार्यों को कराने के लिए पहल करेंगे। मंत्री के आश्वासन से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है। इस अवसर पर पूर्व मुखिया फसी अहमद,उप प्रमुख नागेन्द्र ऊर्फ जोखन पासवान, फैसल खान,जॉन अहमद, संतोष शर्मा,सुभाष कुमार,अली हसन बबलू,अशोक कुमार,अख्तर कुरैशी, अल्लन जी,सोनू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




